मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी भाग 1 | mp gk most important 50 questions in hindi

मध्यप्रदेश gk questions in hindi | मध्यप्रदेश जनरल नॉलेज | मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान 


ज इस अंक में हम मध्यप्रदेश से संबंधित प्रश्न के अंतर्गत मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (madhyapradesh samanya gyan prashnottari) पढ़ने वाले हैं। उम्मीद है इस अंक से आपको मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण जानकारी (madhyapradesh ki mahatvapurna jankari)  प्राप्त होगी

प्रश्न 1. मध्य प्रदेश में बाघ गुफ़ाएं कहां स्थित है?
उत्तर - बाघ गुफ़ाएं धार ज़िले के बाग के पास विंध्य के दक्षिणी ढलानों पर स्थित 9 शैल क्रत स्मारकों का संग्रह है।

प्रश्न 2. मध्यपदेश में उदयगीरी गुफ़ाएं कहां स्थित है?
उत्तर - ये विदिशा, मध्यप्रदेश के पास 20 शैल क्रत गुफ़ाएं हैं। इसे 5 वीं शताब्दी में बनाया गया था। 

प्रश्न 3. मध्यप्रदेश में भीम बेटका कहां स्थित है?
उत्तर - यह रायसेन ज़िले में विंध्य पर्वत के दर्रे में स्थित है।

प्रश्न 4. मध्यप्रदेश के किस शहर में प्रतिवर्ष ध्रुपद समारोह आयोजित किया जाता है?
उत्तर - भोपाल में संगीत समारोह के रूप में।

प्रश्न 5. मध्यप्रदेश के बैतूल, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, और खरगोन ज़िलों में कौन सी जनजाति पाई जाती है?
उत्तर  कोरकू

प्रश्न 6. ढोला मारू नामक लोक गीत की उत्पत्ति भारत के किस राज्य से हुई है?
उत्तर - राजस्थान

प्रश्न 7. बुंदेलखंड, मध्य प्रदेश में अविवाहित लड़कियों द्वारा कौन सा नृत्य किया जाता है?
उत्तर - नौरता

प्रश्न 8. मध्यप्रदेश में रबी की फसल की बुवाई के समय  लोगों द्वारा किया जाने वाला नृत्य कौन सा है?
उत्तर - ग्रिडा

प्रश्न 9. राई लोकनृत्य मध्यप्रदेश में कहां किया जाता है?
उत्तर - बुंदेलखंड

प्रश्न 10. मध्यप्रदेश का कौन सा स्थान भूतों का मेला के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर - मलाजपुर गांव (बैतूल ज़िला)

प्रश्न 11. फड़के स्टूडियो मध्यप्रदेश के किस ज़िले में स्थित है?
उत्तर - धार

प्रश्न 12. निमाड़ उत्सव का आयोजन मध्यप्रदेश में कहां किया जाता है?
उत्तर - महेश्वर (यह 3 दिवसीय आयोजन है जो मध्यप्रदेश  महेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा (नवंबर) के आसपास आयोजित किया जाता है।

प्रश्न 13. पद्मविभूषण उस्ताद अलाउद्दीन खान मध्यप्रदेश के किस क्षेत्र के रहने वाले थे?
उत्तर - मैहर

प्रश्न 14. मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड में कौन सा नृत्य फसल नृत्य के रूप में प्रसिद्ध है?
उत्तर - जवारा

प्रश्न 15. काकन मठ मध्यप्रदेश के किस जिले में स्थित है?
उत्तर - मुरैना ( यह 11वीं शताब्दी का शिव मंदिर है)

प्रश्न 16. मध्यप्रदेश में मांडू उत्सव किस ज़िले में मनाया जाता है?
उत्तर - धार ( धार जिले के ऐतिहासिक शहर मांडू से यह 3 दिवसीय उत्सव शुरू होता है)

प्रश्न 17. मेघनाथ पर्व , मध्यप्रदेश के किस आदिवासी समूह द्वारा मनाया जाता है?
उत्तर - गोंड

प्रश्न 18. मध्यप्रदेश में कौन सी मिट्टी सर्वाधिक पाई जाती है?
उत्तर - काली मिट्टी

प्रश्न 19. मध्यप्रदेश का राजकीय खेल क्या है?
उत्तर - मलखंभ 

प्रश्न 20. मध्यप्रदेश का राजकीय वृक्ष कौन सा है?
उत्तर - बरगद का वृक्ष 

प्रश्न 21. मध्यप्रदेश के किस ज़िले में 12 साल में कुंभ का मेला लगता है?
उत्तर - उज्जैन 

प्रश्न 22. मध्यप्रदेश का कौन सा जिला शहद का सबसे बड़ा उत्पादक ज़िला है?
उत्तर - मुरैना

प्रश्न 23. मध्यप्रदेश राज्य का गठन कब हुआ था?
उत्तर - 1 नवंबर 1956

प्रश्न 24. मध्यप्रदेश में सांची का स्तूप किस ज़िले में स्थित है?
उत्तर - रायसेन ज़िले में 

प्रश्न 25. मध्यप्रदेश के किस ज़िले को कपड़ों का शहर कहा जाता है?
उत्तर -  इंदौर 

प्रश्न 26. मध्यप्रदेश में बहने वाली सबसे बड़ी नदी कौन सी है?
उत्तर - नर्मदा नदी

प्रश्न 27. रानी लक्ष्मीबाई की समाधि मध्यप्रदेश के किस ज़िले में है?
उत्तर - ग्वालियर 

प्रश्न 28. क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा ज़िला कौन सा है?
उत्तर - छिंदवाड़ा 

प्रश्न 29. नोट छापने का कारखाना मध्य प्रदेश में कहां पर स्थित है?
उत्तर - होशंगाबाद (नर्मदा पूरम) 

प्रश्न 30. शांति के लिए नोबल पुरस्कार से सम्मानित पहले व्यक्ति कौन हैं?
उत्तर - कैलाश सत्यार्थी

प्रश्न 31. मध्यप्रदेश के सबसे पहले मुख्यमंत्री कौन थे?
उत्तर - पं. रविशंकर शुक्ल

प्रश्न 32. मध्यप्रदेश में ऐसा कौन सा स्थान है जहां रावण की पूजा की जाती है?
उत्तर - शाजापुर ज़िले के भातखेड़ी में 

प्रश्न 33. मध्यप्रदेश का कौन सा स्थान मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर - खजुराहो 

प्रश्न 34. सबसे अधिक वन भारत के किस प्रदेश में पाए जाते है?
उत्तर - मध्यप्रदेश

प्रश्न 35. मध्यप्रदेश में प्रायः किस प्रकार के वन पाए जाते हैं?
उत्तर - उष्ण कटिबंधीय वन 

प्रश्न 36. क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्यप्रदेश का सबसे छोटा ज़िला कौन सा है?
उत्तर - निवाड़

प्रश्न 37. क्षेत्रफल की दृष्टि से देखा जाए तो भारत में मध्यप्रदेश का कौन सा स्थान है?
उत्तर - दूसरा

प्रश्न 38. कर्क रेखा मध्यप्रदेश के कितने ज़िलों से होकर गुज़रती है?
उत्तर - 14

प्रश्न 39. मध्यप्रदेश की सीमा का अधिकांश भाग किस राज्य से मिला हुआ है?
उत्तर - उत्तर प्रदेश 

प्रश्न 40. मध्यप्रदेश के बैतूल ज़िले के किस गांव को पूर्णतः सौर ऊर्जा पर आधिरत बनाया गया है?
उत्तर - बाचा गांव 

प्रश्न 41. मध्यप्रदेश के किस स्थान में प्रदेश का पहला पर्यटन नगर बनाया गया है?
उत्तर - शिवपुरी 

प्रश्न 42. मध्यप्रदेश में सोयाबीन का उत्पादन सर्वाधिक कहां किया जाता है?
उत्तर - मालवा

प्रश्न 43. मध्यप्रदेशमें हीरे का सर्वाधिक उत्खनन कहां किया जाता है?
उत्तर - मझगांव (पन्ना ज़िला)

प्रश्न 44. मध्यप्रदेश में पत्रकारिता विश्वविद्यालय की स्थापना कहां की गईं है?
उत्तर - भोपाल

प्रश्न 45. मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन कौन सा है?
उत्तर - इटारसी 

प्रश्न 46. महाकवि कालीदास का संबंध किस शहर से है?
उत्तर - उज्जैन 

प्रश्न 47. मध्यप्रदेश में किस स्थान की साड़ियां सबसे ज़्यादा प्रसिद्ध हैं?
उत्तर - चंदेरी 

प्रश्न 48. मध्यप्रदेश में करेंसी छापाखाना कहां स्थित है?
उत्तर - देवास 

प्रश्न 49. मध्यप्रदेश में सिक्यूरिटी पेपर मिल कहां स्थित है?
उत्तर - होशंगाबाद (नर्मदा पूरम)

प्रश्न 50. देश में सफ़ेद शेर मध्यप्रदेश के किस राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाते हैं?
उत्तर - बांधवगढ़


अन्य टॉपिक्स भी पढ़ें :



Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ