मुद्रा एवं बैंकिंग से संबंधित संक्षिप्त प्रश्न | Mudra aur banking short question answer
इस अंक में आप मुद्रा एवं बैंक से संबंधित प्रश्नों (mudra evam bank se sambandhit prashn) का अध्ययन करेंगे। इसके अन्तर्गत आप कुछ मुद्रा व बैंक संबंधी महत्वपूर्ण प्रश्नों का अध्ययन संक्षिप्त प्रश्नोत्तरी के रूप में करेंगे।
प्रश्न 1 - वस्तु विनिमय प्रणाली किसे कहते हैं?
उत्तर - यह एक ऐसी प्रणाली होती है जिसके अन्तर्गत वस्तुओं का विनिमय प्रत्यक्ष रूप से वस्तुओं के बदले में किया जाता है।
प्रश्न 2 - आवश्यकताओं के दोहरे संयोग से क्या तात्पर्य है?
उत्तर - आवश्यकताओं के दोहरे संयोग से तात्पर्य है किन्हीं दो व्यक्तियों के पास ऐसी वस्तुओं का होना, जिनकी एक दूसरे को आवश्यकता हो।
प्रश्न 3 - मुद्रा से क्या अभिप्राय है?
उत्तर - मुद्रा एक ऐसी वस्तु है जिसका उपयोग विनिमय के माध्यम तथा मूल्य के मापदंड के रूप में किया जाता है। तथा जो किसी विशेष समय और स्थान पर साधारणतः बिना किसी संदेह के स्वीकार की जाती है।
प्रश्न 4 - आदेश मुद्रा से आप क्या समझते हैं?
उत्तर - ऐसी मुद्रा जो सरकार के आदेश पर चलती है, आदेश मुद्रा कहलाती है।
प्रश्न 5 - न्याय मुद्रा से आप क्या समझते हैं?
उत्तर - प्राप्तकर्ता तथा अदाकर्ता के परस्पर विश्वास पर आधारित मुद्रा को न्याय मुद्रा कहा जाता है।
प्रश्न 6 - साख मुद्रा से आप क्या समझते हैं?
उत्तर - साख मुद्रा से तात्पर्य एक ऐसी मुद्रा से है जिसका मौद्रिक मूल्य (अंकित मूल्य), वस्तु के मूल्य से अधिक होता है।
प्रश्न 7 - बैंक मुद्रा से आप क्या समझते हैं?
उत्तर - बैंक मुद्रा वह होती है जिसे बैंक, लोगों की बैंक में नकद जमा के अतिरिक्त, मांग जमा के रूप में सृजित करता है।
प्रश्न 8 - मांग जमा से क्या तात्पर्य है?
उत्तर - मांग जमा, व्यावसायिक बैंकों के चालू खातों के उन जमाओं को कहा जाता है जिन्हें खातेदारों द्वारा कभी भी निकाला जा सकता है।
प्रश्न 9 - अर्थव्यवस्था में साख का निर्माण कौन करता है?
उत्तर - व्यापारिक बैंक
प्रश्न 10 - मुद्रा पूर्ति से आप क्या समझते हैं?
उत्तर - किसी भी समय विशेष पर उपलब्ध सभी प्रकार की मुद्राओं के भंडार को ही मुद्रा पूर्ति कहा जाता है।
प्रश्न 11 - मुद्रा की मांग से आप क्या समझते हैं?
उत्तर - मुद्रा को व्यावसायिक व विनिमय के उद्देश्य के अलावा तरल (तरलता पसंदगी) के रूप में रखना मुद्रा की मांग कहलाता है।
प्रश्न 12 - तरलता पसंदगी क्या है?
उत्तर - मुद्रा को तरल यानि कि नकद रूप में रखना ही तरलता पसंदगी कहलाता है। तरलता पसंदगी के तीन उद्देश्य होते हैं - (1) लेन देन उद्देश्य, (2) सट्टा उद्देश्य और (3) दूरदर्शिता उद्देश्य।
प्रश्न 13 - कोई वस्तु को विनिमय के माध्यम के रूप में स्वतंत्रतापूर्वक हस्तांतरित की जाती है क्या कहलाती है?
उत्तर - मुद्रा
• केंद्रीय बैंक क्या है? परिभाषा, कार्य एवं उद्देश्य। रिज़र्व बैंक क्या है? परिभाषा, कार्य एवं उद्देश्य
प्रश्न 14 - "पैकस" का हिंदी रूपांतरण क्या है?
उत्तर - पशुधन
प्रश्न 15 - मुद्रा का कोई एक लाभ बताइए
उत्तर - वस्तु विनिमय की समस्या से मुक्ति
प्रश्न 16 - मुद्रा का कोई एक दोष बताइए
उत्तर - व्यापार चक्रों का जन्म
प्रश्न 17 - मूल्य का संचय मुद्रा का कौन सा कार्य है?
उत्तर - गौण कार्य
प्रश्न 18 - व्यापार चक्र, मुद्रा का कौन सा दोष है?
उत्तर - आर्थिक दोष
प्रश्न 19 - किस अर्थव्यवस्था का मुद्रा का सर्वाधिक महत्त्व होता है?
उत्तर - पूंजीवादी अर्थव्यवस्था
प्रश्न 20 - मुद्रा के आविष्कार ने किस प्रणाली के दोषों का निराकरण कर दिया?
उत्तर - वस्तु विनिमय प्रणाली
• रिज़र्व बैंक की उपलब्धियां और विफलताएं, bhartiya reserve bank ki safaltayen evam asafaltayen kya hain?
प्रश्न 21 - तरल कोषानुपात के बढ़ने से मुद्रा की पूर्ति पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर - मुद्रा पूर्ति घटेगी
प्रश्न 22 - काग़ज़ी मुद्रा के निर्गमन का अधिकार किसे होता है?
उत्तर - केंद्रीय बैंक (रिज़र्व बैंक) को
प्रश्न 23 - रिज़र्व बैंक किस प्रणाली के आधार पर नोट का निर्गमन करता है?
उत्तर - न्यूनतम कोष
प्रश्न 24 - बैंकिंग सुधार किस समिति से संबंधित है?
उत्तर - नरसिम्हन समिति
प्रश्न 25 - ग्राहक सेवा सुधार किस समिति से संबंधित है?
उत्तर - गोईपोरिया समिति से
प्रश्न 26 - भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना कब हुई?
उत्तर - 1 अप्रैल सन् 1935
प्रश्न 27 - मुद्रा वह धुरी है जिस पर अर्थ विज्ञान चक्कर लगता है। ऐसा किसने कहा है?
उत्तर - प्रो. मार्शल
प्रश्न 28 - भारतीय रिज़र्व बैंक का राष्ट्रीयकरण कब हुआ?
उत्तर सन् 1949 में
प्रश्न 29 - वह कौन सी ब्याज़ दर है जिस पर केंद्रीय बैंक, व्यापारिक बैंक को ऋण देती है?
उत्तर - बैंक दर
प्रश्न 30 - कृषकों को दीर्घकालीन ऋण देने वाले बैंक का नाम क्या है?
उत्तर - कृषि व ग्रामीण विकास बैंक
प्रश्न 31 - बैंकों के नियमन और नियंत्रण के लिए कौन सा अधिनियम लागू है?
उत्तर - बैंकिंग कंपनी न(रेगुलेशन) एक्ट 1949
प्रश्न 32 - एक बैंक के लिए कुछ कार्यों को करने पर रोक लगाई गई है, उस बैंक का क्या नाम है?
उत्तर - भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI)
अन्य टॉपिक्स पर भी पढ़ें 👇