वर्गीकरण तथा सारणीयन में अंतर | Difference Between Classification and Tabulation in hindi

वर्गीकरण एवं सारणीयन में अंतर क्या है? स्पष्ट कीजिए | Vargikaran aur Sarniyan mein antar bataiye | Sarniyan aur Vargikaran mein antar




एक ऐसी प्रक्रिया है वर्गीकरण कहलाती है जिसमें संकलित समंकों को उनके गुण, स्वभाव व प्रकृति की समानता के आधार पर विभिन्न वर्गो या समूहों में विभाजित किया जाता है। वर्गीकरण का अर्थ, परिभाषा, प्रकार, लक्षण और उद्देश्य। वर्गीकरण की विशेषताएँ व विधियाँ क्या हैं?

सारणीयन एक ऐसी प्रक्रिया को कहा जाता है जिसमें वर्गीकृत समंकों को खानों व पंक्तियों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाता है। सारणीयन क्या है? सारणीयन के उद्देश्य, महत्त्व एवं सीमाएँ क्या हैं? इस अंक में हम वर्गीकरण तथा सारणीयन में प्रमुख अंतर क्या हैं? जानेंगे

वर्गीकरण तथा सारणीयन में अंतर (Vargikaran tatha Sarniyan Me Antar)

वर्गीकरण एवं सारणीयन के बीच अंतर (vargikaran evam sarniyan ke bich antar) निम्नलिखित होते हैं -

वर्गीकरण सारणीयन
1. किसी अनुसंधानकर्ता द्वारा एकत्रित किए गए समंकोंं को उनके गुणों के आधार पर वर्गीकरण किया जाता है।                                         1. सारणीयन में वर्गीकृत किए गए डेटा का विश्लेषण कर प्रस्तुत किया जाता है। सारणीयन का आधार ही वर्गीकरण होता है।                                                 
2. वर्गीकरण, सारणीयन के पूर्व की प्रक्रिया है। इसमें समंकों को उनकी विशेषताओं के आधार पर वर्गीकृत किया जाता है। 2. सारणीयन, वर्गीकरण के बाद की प्रक्रिया होती है। इसमें समंकों को सारणीबद्ध किया जाता है।
3. वर्गीकरण में तथ्यों को समान व असमान गुणों के आधार पर विभिन्न वर्गों या समूहों में बांटा जाता है। 3. सारणीयन में वर्गीकृत किए जा चुके तथ्यों को खानों एवं पंक्तियों के रूप में प्रस्तुत किया जाता है।
4. वर्गीकरण सांख्यिकीय विश्लेषण की रीति है। 4. सारणीयन समंकों के प्रस्तुतीकरण की एक प्रक्रिया है।
5. वर्गीकरण का आउटपुट श्रेणियों का एक सेट होता है। जिसे अलग अलग वर्गों में बांटा जाता है। 5. सारणीयन का आउटपुट व्यवस्थित डेटा की एक तालिका होती है।
6. वर्गीकरण के लिए निर्णय वृक्ष, लॉजिस्टिक रिग्रेशन और तंत्रिका नेटवर्क जैसी तकनीक अपनाई जा सकती है। 6. सारणीकरण के लिए स्प्रीड शीट सॉफ़्टवेयर या प्रोग्रामिंग लाइब्रेरी का उपयोग किया जाता है।

उम्मीद है आपको वर्गीकरण और सारणीयन में अंतर (vargikaran aur sarniyan mein antar) भलीभांति समझ आ गया होगा।


Related Topics :







Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ