एकाधिकार और एकाधिकृत प्रतियोगिता में अंतर स्पष्ट कीजिए ꘡Ekadhikar aur Ekadhikrat pratiyogita mein antar spasht kijiye

यदि क्रेता और विक्रेताओं की संख्या और उत्पादित वस्तुओं व सेवाओं की गुणवत्ता के आधार पर देखा जाए तो बाज़ार में भिन्न भिन्न प्रकार की परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं। जैसे कि पूर्ण प्रतियोगिता, अपूर्ण प्रतियोगिता, एकाधिकार, अल्पाधिकार, एकाधिकृत बाज़ार आदि। बाज़ार की इन सभी स्थितियों में कुछ मूलभूत अंतर पाए जाते हैं। 




इस अंक में एकाधिकार प्रतियोगिता और एकाधिकृत प्रतियोगिता में अंतर (ekadhikar aur ekadhikrat pratiyogita mein antar) जानने का प्रयास करते हैं।

एकाधिकार प्रतियोगिता (Monopoly competition)- एकाधिकार प्रतियोगिता बाज़ार की वह स्थिति होती हैं जिसमें एक वस्तु का एक ही विक्रेता होता है। वस्तु की पूर्ति पर उसका पूरा नियंत्रण होता है। यूज़ वस्तु की कोई निकट स्थानापन्न वस्तु भी बाज़ार में उपलब्ध नहीं होती है।

एकाधिकृत प्रतियोगिता (Monopolistic competition) - एकाधिकृत प्रतियोगिता बाज़ार की ऐसी स्थिति होती है जिसमें कई फर्में होती है। अर्थात कई विक्रेता होते हैं। तथा वस्तुएं भी अधिक होती है। जिस कारण वस्तु की स्थानापन्न भी बाज़ार में उपलब्ध होती है।


एकाधिकार तथा एकाधिकृत प्रतियोगिता में अंतर (Difference between Monopoly and Monopolistic competition in hindi)


एकाधिकार एकाधिकृत प्रतियोगिता
1. एकाधिकार में केवल एक ही फर्म होती है। अर्थात केवल एक ही विक्रेता होता है।                      1. एकाधिकृत प्रतियोगिता में अनेक फर्म अर्थात अनेक विक्रेता होते हैं।                                   
2. इसके अन्तर्गत एक जैसी वस्तुओं का उत्पादन किया जाता है। 2. इसके अन्तर्गत उत्पादित वस्तुओं में वस्तु विभेद पाया जाता है।
3. एकाधिकार में उत्पादित वस्तुओं की एक ही क़ीमत होती है। 3. इसमें वस्तु की क़ीमत अलग अलग हो सकती है। अर्थात क़ीमत विभेद पाया जाता है।
4. इसमें मांग वक्र अधिक बेलोचदार होता है। 4. इसमें मांग वक्र अधिक लोचदार होता है।
5. नई फर्मों के प्रवेश पर प्रतिबंध होता है। 5. नई फर्मों के प्रवेश पर प्रतिबंध नहीं होता है। 
6. वस्तुओं के निकट स्थानापन्न नहीं पेय जाते हैं। 6. इसके अन्तर्गत वस्तुओं की निकट स्थानापन्न वस्तु पायी जाती है।

अन्य टॉपिक्स पर आर्टिकल्स पढ़ें👇


















Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ