बेरोज़गारी और ग़रीबी संबंधी वैकल्पिक प्रश्नोत्तरी, बेरोज़गारी और ग़रीबी पर ऑब्जेक्टिव प्रश्न, (Berojgari aur garibi par mcq questions in hindi, Unemployment and Poverty mcq in hindi)
आज के इस अंक में हम बेरोज़गारी और ग़रीबी से संबंधित 35 वैकल्पिक प्रश्नोत्तरी आपके साथ साझा कर रहे हैं। यदि आप अर्थशास्त्र वस्तुनिष्ठ प्रश्न की खोज में हैं तो यह अंक आपके लिए निश्चित रूप से सहायक साबित होगा।
(A) अल्प पोषण
(B) शिशु मरणशीलता
(C) बाल अपक्षय
(D) बच्चे का अल्पविकास
Ans : (B) शिशु मरणशीलता
प्रश्न 2 : निम्न में से कौन सी मद श्रम की सामाजिक सुरक्षा की नहीं है -
(A) मज़दूरी
(B) पेंशन
(C) मातृत्व लाभ
(D) औद्योगिक क्षति
Ans : (A) मज़दूरी
प्रश्न 3 : गिनी गुणांक (Gini coefficient) एक माप है -
(A)
(A) ग़रीबी का
(B) बेरोज़गारी का
(C) आय विषमता का
(D) क्षेत्रीय विषमता का
Ans : (C) आय विषमता का
प्रश्न 4 : गिनी गुणांक (gini coefficient) एक माप है -
(A) एक प्लान्ट की पूंजी गहनता
(B) देश में आय वितरण की समानता
(C) एक देश के निर्यातों का आयातों से अनुपात
(D) वाणिज्यिक बैंकों में द्वितीयक जमाओं का प्राथमिक जमाओं से अनुपात
Ans : (B) देश में आय वितरण की समानता
प्रश्न 5 : अदृश्य बेरोज़गारी सदैव होती है -
(A) मौसमी
(b) स्वैच्छिक
(C) अनैच्छिक
(D) घर्षणात्मक
Ans : (C) अनैच्छिक
प्रश्न 6 : भारत में न्यूनतम मज़दूरी अधिनियम कब पारित किया गया -
(A) 1948
(B) 1956
(C) 1966
(D) 1978
Ans : (A) 1948
प्रश्न 7 : घर्षणात्मक बेरोज़गारी उत्पन्न होती है -
(A) जब वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद घटे
(B) तकनीकी परिवर्तन के परिणाम स्वरूप
(C) जब कोई व्यक्ति सेवा निवृत हो जाए
(D) जब कोई व्यक्ति पहली बार श्रम शक्ति से जुड़ता है तो उसे दुबारा काम मिलने में समय लगता है।
Ans : (D) जब कोई व्यक्ति पहली बार श्रम शक्ति से जुड़ता है तो उसे दुबारा काम मिलने में समय लगता है।
प्रश्न 8 : अदृश्य बेरोज़गारी किस क्षेत्र में पाई जाती है -
(A) उद्योग क्षेत्र में
(B) सेवा क्षेत्र में
(C) कृषि क्षेत्र में
(D) बैंकिंग क्षेत्र में
Ans : (C) कृषि क्षेत्र में
प्रश्न 9 : सापेक्ष ग़रीबी कहां पाई जाती है -
(A) समाजवादी देशों में
(B) पूंजीवादी देशों में
(C) सामंतवादी देशों में
(D) विकासशील देशों में
Ans : (B) पूंजीवादी देशों में
प्रश्न 10 : निम्न में से निरपेक्ष ग़रीबी का घटक कौन सा नहीं है -
(A) भोजन
(B) अच्छा आवास
(C) अच्छा स्वास्थ्य
(D) उच्च आय स्तर
Ans : (D) उच्च आय स्तर
प्रश्न 11 : भारत में सबसे ज़्यादा बेरोज़गारी पाई जाती है -
(A) प्रच्छन्न बेरोज़गारी
(B) चक्रीय बेरोज़गारी
(C) तकनीकी बेरोज़गारी
(D) संरचनात्मक बेरोज़गारी
Ans : (D) संरचनात्मक बेरोज़गारी
प्रश्न 12 : अदृश्य बेरोज़गारी मुख्यतः किन देशों में पाई जाती है -
(A) विकसित देशों में
(B) अल्पविकसित देशों में
(C) समाजवादी देशों में
(D) इनमें से कोई नहीं
Ans : (B) अल्पविकसित देशों में
प्रश्न 13 : जब किसी श्रमिक की सीमांत उत्पादकता शून्य हो जाती है तो उसे कहते हैं -
(A) चक्रीय बेरोज़गारी
(B) प्रच्छन्न बेरोज़गारी
(C) मौसमी बेरोज़गारी
(D) उपरोक्त में कोई नहीं
Ans : (B) प्रच्छन्न बेरोज़गारी
प्रश्न 14 : प्रच्छन्न बेरोज़गारी का अर्थ है -
(A) ऐसे लोग जिनके पास काम नहीं है
(B) ऐसे लोग जो अनियमित अथवा अंशकालीन रोज़गार में लगे हैं
(C) रोज़गार में लगे ऐसे लोग जिनके पास योग्यता के अनुरूप काम नहीं है
(D) जब कार्य में लगे व्यक्तियों की संख्या घटाने पर उत्पादन में कमी न हो
Ans : (D) जब कार्य में लगे व्यक्तियों की संख्या घटाने पर उत्पादन में कमी न हो
प्रश्न 15 : छुपी हुई बेरोज़गारी से क्या तात्पर्य है -
(A) श्रमिक की सीमांत उत्पादकता स्थिर हो
(B) श्रमिक की सीमांत उत्पादकता ऋणात्मक हो
(C) श्रमिक की सीमांत उत्पादकता धनात्मक हो
(D) श्रमिक की सीमांत उपयोगिता शून्य हो
Ans : श्रमिक की सीमांत उपयोगिता शून्य हो
प्रश्न 16 : प्रच्छन्न बेरोज़गारी तब होती है जब -
(A) नियुक्त श्रम, आवश्यक श्रम से अधिक होता है
(B) आवश्यक श्रम, नियुक्त श्रम से अधिक होता है
(C) कुल उपलब्ध श्रम, नियुक्त श्रम से अधिक होता है
(D) कुल उपलब्ध श्रम, आवश्यक श्रम से अधिक होता है
Ans : (A) नियुक्त श्रम, आवश्यक श्रम से अधिक होता है
प्रश्न 17 : एन एस अयंगर एवं अन्य ने किस राज्य में निर्धनता मापने के लिए वेज पद्धति (Bayesian) का उपयोग किया था -
(A) केरल
(B) तमिलनाडु
(C) छत्तीसगढ़
(D) कर्नाटक
Ans : (D) कर्नाटक
प्रश्न 18 : प्रच्छन्न बेरोज़गारी के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सही है -
(A) इसके पास बचत क्षमता होती है
(B) इसके पास निवेश क्षमता होती है
(C) यह सामाजिक असंतोष का स्रोत है
(D) यह उत्पादन का विस्तार करने का स्रोत है
Ans : (A) इसके पास बचत क्षमता होती है
प्रश्न 19 : संघर्षजनित या अस्थाई बेरोज़गारी निम्न में से किस नाम से जानी जाती है -
(A) प्रच्छन्न बेरोज़गारी
(B) चक्रीय बेरोज़गारी
(C) संरचनात्मक बेरोज़गारी
(D) टर्नओवर बेरोज़गारी
Ans : (D) टर्नओवर बेरोज़गारी
प्रश्न 20 : निर्धनता के दुश्चक्र की अवधारणा किसे संबंधित है -
(A) रेगनर फ्रिश
(B) रेगनर नर्क्स
(C) शूम्पीटर
(D) गुन्नर मिर्डल
Ans : (B) रेगनर नर्क्स
प्रश्न 21 : रोज़गार गारंटी योजना सर्वप्रथम कहां आरम्भ हुई थी -
(A) गुजरात
(B) महाराष्ट्र
(C) तमिलनाडु
(D) मध्यप्रदेश
Ans : (B) महाराष्ट्र
प्रश्न 22 : निम्न में से किसके मूल्यांकन के लिए लॉरेंज वक्र प्रयोग किया जाता है -
(A) आय वितरण में समता की डिग्री
(B) बाज़ारों की आवंटन एवं तकनीकी क्षमता
(C) विश्व भर में बाज़ार क़ीमतों और मात्राओं का संतुलन
(D) कारोबारी के साथियों का तुलनात्मक लाभ और व्यापार की शर्ते
Ans : (A) आय वितरण में समता की डिग्री
प्रश्न 23 : लॉरेंज वक्र के अंतर्गत जितना अधिक मोड़ होता है -
(A) वहां असमानता नहीं होती
(B) उतना ही कम असमानता का अंश होता है
(C) उतना ही अधिक असमानता का अंश होता है
(D) मोड़ तथा असमानता के मध्य कोई संबंध नहीं पाया जाता है
Ans : (C) उतना ही अधिक असमानता का अंश होता है
प्रश्न 24 : लॉरेंज वक्र माप है -
(A) विषमता
(B) अपकिरण का
(C) कुकुदता का
(D) केंद्रीय प्रवृति का
Ans : (A) विषमता
प्रश्न 25 : अल्पविकसित देशों में छद्मम बेरोज़गारी का अर्थ है -
(A) कुछ व्यक्तियों की सीमांत उत्पादकता शून्य है
(B) कुछ व्यक्तियों की सीमांत उत्पादकता उच्च है
(C) कुछ व्यक्तियों की सीमांत उत्पादकता इकाई है
(D) कुछ व्यक्तियों की सीमांत उत्पादकता शून्य से ज़्यादा है
Ans : (A) कुछ व्यक्तियों की सीमांत उत्पादकता शून्य है
प्रश्न 26 : निर्धनता का संकेतक निम्नांकित में से कौन सा है -
(A) हेड काउंट सूचकांक
(B) निर्धनता अंतराल अनुपात
(C) निर्धनता वर्ग अंतराल अनुपात
(D) इनमें से सभी
Ans : (D) इनमें से सभी
प्रश्न 27 : कोई व्यक्ति यदि काम की तलाश नहीं कर रहा है उसे समझा जाता है -
(A) अल्प रोज़गार
(B) घर्षणात्मक रूप से बेरोज़गार
(C) संरचनात्मक रूप से बेरोज़गार
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans : (D) उपरोक्त में से कोई नहीं
प्रश्न 28 : एक व्यक्ति जो अन्य कार्य तलाशने के लिए काम छोड़ता है -
(A) चक्रीय रूप से बेरोज़गार
(B) आंशिक रूप से बेरोज़गार
(C) संरचनात्मक रूप से बेरोज़गार
(D) श्रम शक्ति में सम्मिलित नहीं
Ans : (B) आंशिक रूप से बेरोज़गार
प्रश्न 29 : भारत में ग़रीबी की परिभाषा का आधार है -
(A) ख़ुराक़ की कैलोरी मात्रा
(B) रोटी, कपड़ा और मकान
(C) प्रति व्यक्ति वार्षिक मौद्रिक आय
(D) अनाज की प्रति व्यक्ति उपलब्धि
Ans : (A) ख़ुराक़ की कैलोरी मात्रा
प्रश्न 30 : बेरोज़गारी का प्रमुख कारण है -
(A) धीमा आर्थिक विकास
(B) जनसंख्या विस्फोट
(C) अनुपयुक्त नियोजन
(D) उपर्युक्त कोई नहीं
Ans : (B) जनसंख्या विस्फोट
प्रश्न 31 : प्रच्छन्न बेरोज़गारी का संबंध होता है -
(A) सेवा क्षेत्र
(B) कृषि क्षेत्र
(C) उद्योग क्षेत्र
(D) उपर्युक्त कोई नहीं
Ans : (B) कृषि क्षेत्र
प्रश्न 32 : ग्रामीण निर्धनता को दूर करने वाले प्रमुख कार्यक्रम है -
(A) JRY
(B) IRDP
(C) ट्राइसेम
(D) उपर्युक्त सभी
Ans : (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 33 : देश में ग़रीबी का मुख्य कारण है -
(A) अशिक्षा
(B) जनसंख्या वृद्धि
(C) आय की विषमता
(D) धीमी आर्थिक प्रगति
Ans : (B) जनसंख्या वृद्धि
प्रश्न 34 : जब श्रम की सीमांत उत्पादकता ऋणात्मक हो, तो स्थिति होगी -
(A) प्रच्छन्न बेरोज़गारी
(B) मौसमी बेरोज़गारी की
(C) घर्षणात्मक बेरोज़गारी की
(D) संरचनात्मक बेरोज़गारी की
Ans : (A) प्रच्छन्न बेरोज़गारी
प्रश्न 35 : भारत में छुपी हुई बेरोज़गारी मुख्यतः संबंधित है -
(A) कृषि क्षेत्र
(B) फैक्ट्री से
(C) ग्रामीण इलाक़े से
(D) शहरी इलाक़े से
Ans : (A) कृषि क्षेत्र
Some more topics :
