प्रश्नावली एवं अनुसूची में अंतर | 4 difference between schedule and questionnaire in hindi

आप अच्छी तरह जानते हैं कि प्राथमिक समंकों के संकलन करते समय सामान्यतः प्रश्नावली व अनुसूची का प्रयोग किया जाता है। दरअसल प्राथमिक समंक एकत्रित करते समय अनुसंधानकर्ता के सामने यही दो प्रचलित व आसान तरीके होते हैं जिन्हें उसे प्रयोग में लाना होता है। प्रश्नावली और अनुसूची में अंतर सिर्फ़ उनके एकत्र करने के अंतिम तरीक़े में होता है। विशेष बात यह है कि ये दोनों ही रीतियाँ लगभग मिलती जुलती होती हैं।


प्रश्नावली और अनुसूची में अंतर


शायद इसलिए आपके मन में यह सवाल उठना लाज़मी है कि प्रश्नावली एवं अनुसूची में अंतर क्या है? आज इस अंक में हम आपको अनुसूची और प्रश्नावली के बीच अंतर स्पष्ट करने वाले हैं। 


प्रश्नावली दरअसल अनेक प्रश्नों की एक ऐसी सूची होती है जिसमें अनुसंधान से संबंधित प्रश्न शामिल किये जाते हैं। फ़िर इन प्रश्नावली की सूची को डाक द्वारा भेजा जाता है। इस अनुरोध के साथ कि वे इन प्रश्नों के जवाब जल्दी से जल्दी लिखकर लौटा दें। जहाँ उन प्रश्नों के उत्तरों को वे सूचक स्वयं भरते है। 

लेकिन वहीं यदि अनुसूची की बात की जाए तो अनुसूची एक ऐसी सूची को कहा जाता है जिसमें निहित प्रश्नों के उत्तर स्वयं प्रगणकों द्वारा सूचकों से पूछताछ करके भरे जाते हैं। इन प्रश्नों की सूची को डाक द्वारा नहीं भेजा जाता। बल्कि इसके लिए स्पेशल प्रगणक नियुक्त किये जाते हैं जो अनुसूची लेकर स्वयं सूचकों के पास जाते हैं और सावधानी के साथ उन प्रश्नों के जवाब लिखते हैं।


अनुसूची और प्रश्नावली में अंतर | difference between schedule and questionnaire in hindi

अनुसूची व प्रश्नावली में संक्षिप्त अंतर (prashnavali aur anusuchi me antar) हम निम्न तालिका में स्पष्ट कर रहे हैं। जिसे पढ़कर आप स्पष्टतया प्रश्नावली एवं अनुसूची में क्या अंतर है? समझ सकेंगे।

प्रश्नावली अनुसूची
1. प्रश्नावली, प्रश्नों की एक ऐसी सूची होती है जिसमें पूछे गए प्रश्नों के उत्तर उस स्थान  विशेष के सूचकों को स्वयं ही देना होता है।                                                             1. अनुसूची प्रश्नों की एक ऐसी सूची होती है जिसमें प्रश्नों के उत्तर प्रगणकों द्वारा सूचकों से पूछताछ करके भरे जाते हैं।
2. प्रश्नावली को सूचकों के पास डाक द्वारा भेजकर आँकड़ों के संकलन किया जाता है।  2. अनुसूची को अनुसंधानकर्ता को या प्रगणकों को स्वयं सूचकों के पास जाकर भरना होता है।
3. प्रश्नावली में उत्तरों के लिए स्थान छोड़ना आवश्यक नहीं होता है। 3. अनुसूची जो कि एक प्रपत्र है। इसमें उत्तरों के लिए स्थान छोड़ना होता है।
4. प्रश्नावलियों में टिप्पणियाँ देना आवश्यक है। ताकि सूचकों के प्रश्नों या उससे संबंधित अवधारणाओं को समझाने में सहायता मिल सके।4. अनुसूची में इस प्रकार की टिप्पणियाँ देना उतना आवश्यक नहीं है। क्योंकि प्रगणक की ओर से सूचकों को पर्याप्त सहायता मिल जाती है।


हमारे अन्य आर्टिकल्स भी पढ़ें👇














Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ