पिछले अंक में हमने आपको प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर क्या होते हैं? विस्तारपूर्वक बताया है। आप चाहें तो इसे पढ़कर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष कर के गुण व दोष का अध्ययन कर सकते हैं। शायद इसके बाद आपको प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष करों को तुलनात्मक रूप से अध्ययन करने में ज़्यादा आसानी महसूस होगी।
प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कर के बीच अंतर | Comparison between direct and Indirect taxes in hindi
प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष करों में तुलनात्मक अध्ययन करने के लिए निम्न आधार देखे जा सकते हैं। तो चलिए अब हम difference between direct and indirect taxes का अध्ययन करते हैं।
(1) साधनों का आबंटन- यदि करदाता को समान राशि यानि कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों द्वारा भुगतान करना हो तो। प्रत्यक्ष कर उसके लिए अप्रत्यक्ष करों की तुलना में अधिक लाभकारी होते हैं।
(2) कर प्रशासन- प्रशासनिक दृष्टिकोण से अप्रत्यक्ष कर, प्रत्यक्ष करों की तुलना में श्रेष्ठ होते हैं। जिनका मूल्यांकन करने में कठिनाई नहीं आती एवं करों की चोरी आसानी से नहीं होती।
(3) वितरण की असमानता- प्रत्यक्ष करों में एक ख़ास बात यह होती है कि यह आय व संपत्ति की असमानता को दूर करने में सहायक होते हैं। जबकि अप्रत्यक्ष कर ऐसा करने में सक्षम नहीं होते।
(4) निश्चितता- प्रत्यक्ष करों में निश्चितता पायी जाती है। जबकि अप्रत्यक्ष करों में निश्चितता का अभाव होता है।
(5) लोच- प्रायः यह देख जाता है कि प्रत्यक्ष कर अप्रत्यक्ष करों की तुलना में अधिक लोचदार होते हैं।
(6) मितव्ययिता- प्रत्यक्ष करों में मितव्ययिता का गुण देखा जाता है। जबकि अप्रत्यक्ष करों में मितव्ययिता का यह गुण कतई नहीं होता।
(7) कर दान योग्यता- प्रत्यक्ष कर, कर दान योग्यता के सिद्धांत पर आधारित होते हैं। जबकि अप्रत्यक्ष कर इस सिद्धांत पर आधारित नहीं होते हैं।
(8) नागरिक चैतन्यता- प्रत्यक्ष कर नागरिकों में चैतन्यता जाग्रत करते हैं, जबकि अप्रत्यक्ष करों में इसका अभाव पाया जाता है।
प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कर में अंतर ऊपर बताए गए इन आधारों के अनुसार अवश्य हैं, परन्तु ये कर एक दूसरे के प्रतियोगी न होकर पूरक हैं। दोनों ही कर एक दूसरे में पायी जाने वाली कमियों को दूर करते हैं। एक सुदृढ व श्रेष्ठ कर प्रणाली के लिए दोनों ही कर आवश्यक हैं।
हमारे अन्य आर्टिकल्स भी पढ़ें👇
● अर्थव्यवस्था की केंद्रीय समस्याओं की विवेचना कीजिये। What are the central problems of the economy?
● विदेशी विनिमय दर किसे कहते हैं? विदेशी विनिमय दर को प्रभावित करने वाले कारकों (तत्वों) को समझाइये।
● व्यापार संतुलन व भुगतान संतुलन।Difference between Balance of Trade and Balance of Payment in hindi
Tags
अर्थशास्त्र